फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जय दाती के दरबार में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, अमन की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में मंगलवार को फगेत्रा बिरादरी की मासिक मेल धूमाधाम से मनाई गई। इसमें मौके पर बिरादरी के सदस्यों ने जय दाती मां के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दाती मां के दरबार में हर माह की हर दशमी पर मासिक मेल और दशहरा के दिन वार्षिक मेल मनाई जाती है। मंगलवार को आयोजित मेल में बिरादरी के अलावा आसपास के लोगों ने भी दाती मां के दरबार में माथा टेक कर अपने कुल की समृद्धि व देश-दुनिया में अमन-शांति की कामना की। प्रबंधकों और जय दाती मां के दरबार के सेवकों की तरफ से मंगलवार सुबह देवस्थान का सजावट की गई। धार्मिक कार्यक्रम के लिए बिरादरी के लोगों का सुबह से पहुंचना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आरती की गई और उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दाती मां दरबार के द्वार खोल दिए गए। सुबह 10 बजे तक बड़ी संख्या ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों का आना दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान बच्चों के मुंडन करवाए गए। प्रबंधकों की तरफ से दशमी पर मेल के मौके पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। दोपहर के बाद लंगर संगत के लिए खोल दिया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें