फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आठ फरवरी को होगी हाईकोर्ट में फ्लोर टेस्ट की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अविश्वास प्रस्ताव के फ्लोर टेस्ट के परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई अब आठ फरवरी को होगी। इसकी सुनवाई की तारीख लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अंतिम निर्णय का 11 पार्षदों के साथ चेयरमैन को भी इंतजार है।एक सितंबर से नगर परिषद के चेयरमैन डाॅ. जोगेश्वर गुप्ता को पद से हटाने की कोशिशें चल रही हैं। अविश्वास प्रस्ताव लगाने और फ्लोर टेस्ट होने के बाद भी उनको पद से हटाया नहीं गया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान ही मामला हाईकोर्ट में चला गया था। हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया था कि जब तक इसका निर्णय नहीं हो जाता है, तब तक डाॅ. जोगेश्वर गुप्ता चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। 18 नवंबर को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के परिणाम का लिफाफा तो खोल दिया था लेकिन इसके परिणाम को अमल में लगाने का आदेश जारी नहीं किया गया था। हाईकोर्ट ने 28 नवंबर को 12 दिसंबर की नई तारीख दी थी। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों को पूरी उम्मीद थी कि 12 दिसंबर को हाईकोर्ट अविश्वास प्रस्ताव के फ्लोर टेस्ट के परिणाम को सार्वजनिक कर देगा। 12 दिसंबर को तीन फरवरी की तारीख दे दी गई। तीन फरवरी को सुनवाई नहीं हो सकी और हाईकोर्ट ने छह फरवरी की तारीख दे दी। सोमवार को छह फरवरी को भी इसकी सुनवाई नहीं हो सकी और अब हाईकोर्ट ने आठ फरवरी की तारीख दे दी है। अब इसकी सुनवाई बुधवार को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें