फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज राहुल गांधी की अगुवाई में जम्मू शहर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कांग्रेस नेता एंव सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा 23 जनवरी को जम्मू शहर में प्रवेश करेगी। सोमवार को यात्रा सुबह सात बजे वियजपुर से शुरू होगी और दोपहर करीब 12 बजे सतवारी चौक में पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी की रैली भी होगी, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी शेड्यूल के तहत जम्मू शहर में सतवारी चौक से थोड़ा पीछे गुरुद्वारा के पास मुख्य कार्यक्रम होगा और रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर कई राजनीतिक दलों के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की संभवना है। इसके बाद यात्रा सिद्दड़ा स्थित वन सुरक्षा बल मैदान पर रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान कई प्रतिनिधिमंडल भी राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की अगवाई में भारत जोड़ो यात्रा के रुकने के स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला का कहना है कि सोमवार को कुंजवानी और सतवारी चौक पर मंच बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 जनवरी को यात्रा सितली बाईपास नगरोटा से बढ़ेगी आगे
भारत जोड़ो यात्रा के शेड्यूल के अनुसार 23 जनवरी को जम्मू में कार्यक्रमों के बाद सिद्दड़ा में रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा 24 जनवरी को सितली बाईपास नगरोटा से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर दो बजे यात्रा आर्मी गेट रैंबल उधमपुर में रुकेगी। 25 जनवरी को मैत्रा रामबन से यात्रा शुरू होगी और सायं चार बजे बनिहाल के लंबड़ में बैठक का आयोजन होगा। 26 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का विश्राम दिवस रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें