फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि मामले में रसूखदारों पर भी हो कार्रवाई : शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना की जम्मू-कश्मीर इकाई ने 31 जनवरी से पहले राज्य की भूमि से अतिक्रमण हटाने की सरकारी कार्रवाई के फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि हड़पने वाले रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसानों और गरीबों को परेशान नहीं करना चाहिए। कई दशकों से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों किसान जमीन में खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। सरकार की मिलीभगत से कुछ वर्षों में कुछ प्रभावशाली लोगों ने सरकार की नीतियों का फायदा उठाते हुए सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महासचिव विकास बख्शी, अध्यक्ष कामगार राज सिंह, शशिपाल, टीटू सहगल और बलवीर कुमार उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें