अखनूर। राजोरी के ढंगारी मे आंतकियों द्वारा सात लोगों की हत्या करने के मामले में मंगलवार को बजरंग दल के क्षेत्र सुरक्षा प्रभारी बलकार सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान राज्य में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कुछ बाहरी ताकतें अशांति फैलाने की फिराक में हैं। सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान तैनात किया जाएं। एसडीएम अखिल सडोत्रा ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रोहित शर्मा, बोधराज, अमित शर्मा, यशपाल, राकेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद