फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर रक्षाबंधन: उरी में मुस्लिम महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Mon, 19 Aug 2024 11:23 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

Raksha Bandhan In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पर मुस्लिम महिलाओं ने सेना के जवानों को रक्षा बंधन पर उनकी कलाई पर राखी बांधी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
जवानों को महिलाओं ने बांधी राखी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raksha Bandhan 2024: भारत में रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। जिसे देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बहनों अपने भाईयों को राखी बांधती हैं। इसी दौरान जम्मू कश्मीर में एक विशेष पहल देखने को मिली। जहां सेना के जवानों को मुस्लिम महिलाओं ने राखी बांधी है। 

विज्ञापन


महिलाओं ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास सोनी गांव में सेना के जवानों को राखी बांधी है। इस दौरान महिलाओं ने इन जवानों को अपना भाई कहा है। सीमाओं की रक्षा के लिए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया। 

कहते हैं राखी बांधने के बदले भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। एक स्थानीय महिला सीरत ने कहा कि हम सभी बहनों ने सीमा पार से हमारी रक्षा करने के लिए इन जवान भाईयों को राखी बांधी है। हम अपनी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं जो हमारी रक्षा करती है। 
विज्ञापन

 

आज श्रावण मास का समापन रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के साथ होगा। आज यानी 19 अगस्त 2024, सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए खास है और दोनों साल भर इसका इंतजार करते हैं। 

यह एक खास दिन होता है जब बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती है और उसके सुखी जीवन की कामना करती है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि राखी बांधने से पहले बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है, लेकिन कई बहनें जानकारी के अभाव में गलत तरीके से तिलक लगाती हैं। तिलक का प्रयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

राखी बांधने का सही तरीका
राखी बांधने के लिए सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और राखी रखें।  अब सबसे पहले अपने भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें। इस हाथ पर राखी बांधना एक शुभ शगुन माना जाता है। फिर उसे मिठाई खिलाएं। फिर अपने भाई के लिए आरती उतारें और उसकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। इस दौरान भाइयों को अपनी बहनों के पैर छूने चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें