नूपुर शर्मा को लेकर अभद्र टिप्णणी करने वाले मुस्लिम धर्मगुरु आदिल गफूर गनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डोडा जिले के भद्रवाह में आदिल गफूर ने भड़काऊ भाषण दिया था। आरोप है कि धर्मगुरु ने नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की अपील की थी।
बता दें कि भद्रवाह शहर में आदिल गफूर गनी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान और एक हिंदू युवक द्वारा पैगंबर के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में FIR दर्ज की गई है। भद्रवाह में इंटरनेट सेवा भी निलम्बित है।