जम्मू। झज्जर कोटली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चैन चंद निवासी झज्जर कोटली ने शिकायत दर्ज करवाई कि रमेश कुमार निवासी झज्जरकोटली ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि मुश्किल से वह अपनी जान बचा पाया। घायल का इलाज जीएमसी में चल रहा है। अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो