फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमित कुमार के मामले में पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने जांच में तेजी लाने की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे की वार्ड 9 निवासी अमित कुमार के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। शव मिलने के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मृतक के परिजन पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अब तक एक लड़की सहित दो लोगों से पूछताछ की है। दो दिन के बाद भी बेटे की मौत के कारणों का पता न चलने से मृतक के परिजनों में रोष है। परिजनों का आरोप है कि पहले ही पुलिस की लापरवाही व समय पर कोई कार्रवाई न करने के कारण बेटे की जान गई है। अब दो दिनों से पुलिस पता नहीं लगा पाई है कि आखिर उनके बेटे की मौत कैसे हुई। वे कौन लोग हैं जो उसकी मौत के पीछे हैं। उन्होंने पुलिस उच्चाधिकारियों से मांग की है कि वे मामले की जांच में तेजी लाएं। उन्होंने आशंका जताई कि पूरी सोची समझी योजना के तहत उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस अमित के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि वीरवार को गांव फत्तूचक में नहर से अमित का शव बरामद हुआ था। वह रविवार रात से गायब था। परिजनों से उसकी गुमशुदगी की शिकायत आरएस पुरा थाने में दर्ज कार्रवाई थी। लेकिन, पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें