फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ के नंदपुर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। क्षेत्र के नंदपुर में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार पति को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे के तथ्य जानने के लिए लगातार उससे पूछताछ कर रही है।
27 अक्तूबर को नंदपुर में 32 वर्षीय गृहिणी आरती देवी की उसके पति गुरदीप सिंह नथयाल पुत्र राज सिंह ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस समय सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में पुलिस ने अपनी जांच को हत्या के एंगल से शुरू किया और आईपीसी की धारा 302 के तहत मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आगे के तथ्यों को उजागर करने के लिए आरोपी से निरंतर पूछताछ की आवश्यकता महसूस होने पर पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी और प्राप्त की। आरोपी से एसएचओ अमित सांगरा, एसएचओ रोहित कुमार और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बेनाम तोश ने कहा कि पुलिस हत्या के मामलों में जांच कर रही है। एसएसपी ने नंदपुर, रामगढ़ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि तत्काल हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी। एसपी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने एक पुलिस टीम को भेजा है, जो आरोपी की प्रेमिका को पकड़ेगी। उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें