फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्युनिसिपल कमेटी के कब्जे से छुड़ाया जाए कम्युनिटी हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के लोगों ने कम्युनिटी हाल पर म्युनिसिपल कमेटी द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। कम्युनिटी हाल का लाभ नहीं मिलने से लोगों में रोष है। क्षेत्र के धर्मपाल, सुभाष सिंह, अरविंदर सिंह, मोहन सिंह, रघुवीर सिंह बागल आदि ने बताया कि कम्युनिटी हाल पर म्युनिसिपल कमेटी ने कब्जा कर लिया है। सफाई कर्मियों से लेकर ईओ और चेयरमैन तक यहां बैठते हैं। अब आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों के शादी समारोह कहां होंगे। पैलेस वाले पचास हजार रुपये से कम नहीं लेते। पहले लोग यहां कार्यक्रम कर लेते थे, लेकिन अब नहीं कर पा रहे। लोगों ने डीसी सांबा और एलजी मनोज सिन्हा से इस कम्युनिटी हाल को जल्द से जल्द खाली करवाने की मांग की है, ताकि गांव के लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें