फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद खुला मुगल रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बर्फबारी के चलते छह माह से बंद मुगल रोड को बुधवार एक तरफा ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया। यह सड़क जम्मू संभाग के राजोरी व पुंछ जिलाें को कश्मीर संभाग के दक्षिणी जिले शोपियां से जोड़ती है। पहले दिन शोपियां से जम्मू के लिए फलों से लदे दो दर्जन ट्रकों को रवाना किया गया। अधिकारियों के अनुसार पीर की गली के पास अत्यधिक बर्फ जमा है, जिसे हटाने का कार्य अभी भी जारी है। फिलहाल सड़क का एक हिस्सा बहाल हुआ है, जहां से एक तरफा ट्रैफिक चल सकता है। मुगल रोड खुलने से राजोरी-पुंछ के लोगाें को गंभीर मरीजों के लिए उपचार के लिए श्रीनगर जाने में आसानी होगी। यह सड़क हर साल दिसंबर के आसपास बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें