फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवतियों ने डोगरी परिधानों में रैंप पर बिखेरा जादू, गायकों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। मुबारक मंडी का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। डोगरी परिधानों में सजी युवतियों के रैंप पर उतरते ही पूरा पंडाल तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डोगरी गायकों ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरकर समां बांध दिया। मौका था पर्यटन विभाग जम्मू के तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव का, जिसका शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के तत्वावधान में हुए इस महोत्सव में डोगरी संस्कृति की झलक देखने को मिली। तीसरे दिन फैशन शो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनकी शुरूआत डोगरी नृत्य के साथ हुई। इसके बाद एथनिक फैशन शो का आगाज हुआ। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की छात्राओं ने डोगरी परिधानों में जादू बिखेरा। इसके बाद लोक गायकों ने अपनी गायकी से समां बांधा। पाख रानी के नाम से मशहूर आशा केसर ने डोगरी गानों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद रवि रघुवंशी और शुभम शिवा ने भी भी अपने गानों पर दर्शकों का मनोरंजन कराया। पंजाबी गायक पेजी शाह कोटी का लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस हुआ। सभी उन्हें सुनने और उनकी झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। यह बैसाखी महोत्सव कई मायनों में खास रहा। इसके माध्यम से पर्यटन विभाग ने डोगरी कला, संस्कृति, खान-पान और परिधानों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें