विजयपुर। थाना अंतर्गत गांव बदवाल मोड (गुड़ा सलाथिया)में देर शाम ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान सुनील कुंडल ( 26) पुत्र दुर्गा कुमार निवासी मोतियां कमीला के रुप में हुई है। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। संवाद