फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Jammu: एम्स जम्मू में पहली बार कक्षाएं शुरू, साल के मध्य तक सामान्य ओपीडी भी हो जाएगी शुरू

Fri, 08 Apr 2022 04:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एम्स जम्मू में शुक्रवार से विधिवत कक्षाएं शुरू हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर करते हुए इसे ऐतिहासक पल बताया।
विज्ञापन
AIIMS Jammu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल बाद शुक्रवार को मीरां साहिब स्थित मेकशिफ्ट कैंपस में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर के पहले एमबीबीएस बैच के दूसरे वर्ष के पचास विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की गईं। इससे पहले ये छात्र एम्स ऋषिकेश में पढ़ाई कर रहे थे। इसके साथ ही एम्स विजयपुर के दूसरे एमबीबीएस बैच में 60 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इन छात्रों की गत 28 मार्च से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं। इस बैच की भी अप्रैल के मध्य तक जम्मू में कक्षाएं शुरू करने की योजना है। 

विद्यार्थियों को जीएमसी जम्मू में प्रैक्टिकल पढ़ाई कराई जाएगी

मेकशिफ्ट कैंपस में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को जीएमसी जम्मू में प्रैक्टिकल पढ़ाई कराई जाएगी। जम्मू में एम्स की कक्षाएं शुरू होने से यहां देशभर के मेधावी एमबीबीएस छात्रों को नया अनुभव मिलेगा। जम्मू में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करवाने का उद्देश्य देशभर से आए विद्यार्थियों को जम्मू-कश्मीर की असली तस्वीर भी दिखाना है, जिससे देश दुनिया में यहां से शांति का संदेश जा सके। 

एम्स की पहली बार जम्मू में कक्षाएं शुरू की गई

एम्स की पहली बार जम्मू में कक्षाएं शुरू की गई हैं। एम्स जम्मू के लिए 183 संकाय और दूसरे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इन पदों के लिए 1100 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं, जिनकी साक्षात्कार के बाद स्क्रीनिंग की जा रही है।

साल के मध्य तक एम्स विजयपुर में सामान्य ओपीडी शुरू की जाएगी

इस साल के मध्य तक एम्स विजयपुर में सामान्य ओपीडी शुरू की जाएगी। इसके साथ संकाय की उपलब्धता पर ई-चिकित्सा परामर्श सुविधा दी जाएगी। विजयपुर में 227 एकड़ (225205 स्क्वायर मीटर) पर प्रतिष्ठित एम्स परियोजना का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 

एम्स विजयपुर में शिफ्ट होंगे विद्यार्थी

एम्स के निदेशक डा. शक्ति गुप्ता ने बताया कि आवास का पहला चरण पूरा होने पर छात्रों को एम्स विजयपुर परिसर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। पहले चरण में बहुमंजिला टावरों, अंडर ग्रेजुएट (लड़कों व लड़कियों) हास्टल, पोस्ट ग्रेजुएट (लड़कों और लड़कियों), पोस्ट ग्रेजुएट (विवाहित) और नर्सिंग हास्टल में लगभग 230 स्टाफ हाउसिंग की व्यवस्था की जाएगी। 

एम्स में मजबूत होगा खेल ढांचा

एम्स विजयपुर के आवासीय परिसर में मजबूत खेल ढांचा स्थापित होगा। इसमें क्रिकेट स्टेडियम, बास्केटबॉल कोर्ट, लान टेनिस, स्कवैश कोर्ट के अलावा अन्य खेल सुविधाएं होंगी। इसके साथ 3284 कारों को पार्क करने के लिए पार्किंग स्थल बनेगा। इसके साथ 256 तीमारदारों के लिए गेस्ट हाउस और नाइट शेल्टर की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें