फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में सड़क निर्माण के दाैरान जंग लगा मोर्टार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बांडी चेचियां क्षेत्र में शनिवार शाम को सड़क निर्माण के दाैरान एक जंग मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन सड़क का काम रोक दिया गया। पुलिस व सेना की नाटो बटालियन ने घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर इसे निष्क्रिय किया। इससे बड़ा हादसा बच गया। जानकारी के अनुसार बाड़ी चेचियां क्षेत्र के मोहल्ला चीड़ांवाली में सड़क का काम चल रहा है। सड़क कटाई के समय वार्ड-5 निवासी मोहम्मद खुर्शीद के मकान के पास मोर्टार शेल मिला। जिले में नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलाबारी के दाैरान कई मोर्टार शेल जमीन में काफी अंधर तक धंस जाते हैं जो खोदाई के दाैरान सामने आ जाते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें