फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में मिला मोर्टार शेल,किया गया नििष्क्रय

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र स्थित मोतलियां पुल के पास वीरवार को मोर्टार शेल मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। बम निरोध दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। वीरवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मोर्टार शेल को देखा तो यह सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस के साथ पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित स्थान पर मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मोर्टार शेल बाढ़ में बहकर मोतलियां में पहुंचा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें