फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिगाल, परगवाल में मिले दो मोर्टार शेल, बम निरोधक दस्ते ने किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिले सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल और जम्मू के परगवाल में शनिवार को खेतों में काम करते मिले दो मोर्टार शेल को सैन्य जवानों ने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर के समय सांबा जिले के रिगाल गांव में एक किसान खेत से मोर्टार शेल मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सेना बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया। उधर, जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में भी शनिवार को खेत में गड्ढा करते समय मोर्टार शेल मिला। सूचना के बाद बीएसएफ और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस जगह को घेर लिया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने शेल को निष्क्रिय कर दिया। बताया जा रहा है कि ये पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के समय गिरा था, जो फटा नहीं था। यह मोर्टार शेल 82 एमएम का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें