विजयपुर। गांव थलोडी क्षेत्र में खेत में खेती के दौरान काम करते हुए व्यक्ति राकेश कुमार को 43 मोर्टार शेल मिले हैं। जैसे ही उसने देखा तो गांव के लोगों को सूचित किया। मौके पर ग्रामीणों ने विजयपुर थाने में सूचना दी। इसके बाद डीएसपी टीम के साथ गांव थलोडी पहुंचे और उनको कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी लब करण ने बताया कि मोर्टार शेल को के बारे में जांच की जा रही है। अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता कि शेल पुराने हैं या यह कहां से आए और वह किस स्थिति में हैं। अर्थात वह दग चुके हैं या नहीं। इस संबंध में जांच की जा रही है।