नौशेरा। एलओसी से सटी पंचायत डींग के कलाल क्षेत्र में मंगलवार को एक मोर्टार शेल मिलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच रमेश चौधरी को दी। सरपंच की सूचना पर पहुंची सैन्य टीम ने मोर्टार की जांच की और उसे निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें, पाकिस्तान की ओर से आए दिन डींग, कलाल क्षेत्र में गोलाबारी की जाती है। कई बार पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार शैल अनफटे ही रह जाते हैं, जो हादसे का कारण बनते हैं।