फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon in J&K: जम्मू कश्मीर में मानसून की दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 25 Jun 2023 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Monsoon Rainfall in Jammu and Kashmir मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग पर अधिक दिखेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में समय से पहले मानसून पहुंच गया है। पिछले साल जम्मू कश्मीर में 30 जून को मानसून पहुंचा था, जबकि 2021 में 17 दिन पहले जून के मध्य में मानसून पहुंचा था। प्रदेश में पुंछ, श्रीनगर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिन बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव का असर जम्मू संभाग पर अधिक दिखेगा।

जम्मू में रविवार सुबह की शुरुआत तपिश के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पहले शनिवार को भी तेज धूप से हर कोई परेशान था। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे हैं। यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 63 पहुंच जाने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 32.4, बटोत में 30.8, कटड़ा में 33.0 और भद्रवाह में 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कश्मीर में पिछले कई दिन से मौसम के लगातार साफ रहने से अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 34.8, पहलगाम में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 29.8 और गुलमर्ग में सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.0 और कारगिल में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें