फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी की मूमेंट, पेपर देने जा रही लड़की की कार रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के दौरे के दौरान रविवार सुबह दस बजे एक लड़की ने रोकने पर पेपर में देरी होने का विरोध जताया। लड़की पहले पुलिस अधिकारियों से जाने के लिए गुजारिश करती रही। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लड़की ने उच्च अधिकारियों से संपर्क किया। इतना ही नहीं, लड़की को पुलिस वालों ने घर से पहले आने का हवाला दिया और फिर रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लड़की पेपर देने जा रही थी। इस कारण वह लेट हो रही थी। पुलिस मुलाजिमों द्वारा उसकी फरियाद नहीं सुनने के बाद उसने उच्च अधिकारियों के वाहन को रोक आगे जाने को अनुमति मांगी। इसके बाद उसकी कार को रांग साइड से भेजा गया और लड़की पेपर देने के लिए चली गई। एसएचओ बाग-ए-बाहु आरती ने कहा कि लड़की को तुरंत पेपर देने के लिए भेजा है। मूमेंट होने के कारण परेशानी आई। मगर बाद में पुलिस ने समाधान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें