फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में अड़चन बन रहे पशुपालन विभाग के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
-विशेष खबर का लोगो लगेगा
विज्ञापन

-अधिग्रहण भूमि पर अभी तक पोल्ट्री फार्म चल रहा, विभाग भवन खाली करने में कर रहा देरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में पशुपालन विभाग के भवन अड़चन बन रहे हैं। इस कार्य के लिए अधिग्रहण की गई भूमि पर पशुपालन विभाग के भवन मौजूद हैं, जिन्हें अभी तक पूरी तरह से हटाया नहीं गया। इस कारण विस्तारीकरण का काम एक ही हिस्से में हो रहा है। इस परियोजना से जम्मू का देश के अन्य राज्यों के साथ हवाई संपर्क बढ़ेगा, जिससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 861 करोड़ रुपये खर्च होंगे और वर्ष 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में सुरक्षा दीवार का काम लगभग पूरा हो चुका है जबकि टर्निमल इमारत और पार्किंग का काम चल रहा है। फरवरी 2024 में जम्मू दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टर्निमल इमारत की आधारशिला रखी थी। एयरपोर्ट विस्तारीकरण वाली नई भूमि पर पशुपालन विभाग के करीब 30 भवन थे, जिसमें से कुछ हटाए गए हैं, लेकिन पोल्ट्री फार्म सहित अन्य भवन अभी भी वहीं हैं। पशुपालन विभाग को इस भूमि की एवज में चट्ठा में भूमि दी गई है। बावजूद इसके विभाग अपने भवनों को हटाने में देरी कर रहा है। अप्रैल 2024 में नगारिक उड्डयन विभाग (सीएडी) के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने पशुपालन विभाग को जल्द से जल्द भवन खाली करने को कहा था, लेकिन विभाग ने भवन खाली नहीं किए। पोल्ट्री फार्म अभी चल रहा है जबकि मवेशी फार्म सहित अन्य भवन हटा दिए गए हैं। मवेशी फार्म चट्ठा में शिफ्ट होगा जबकि पोल्ट्री फार्म नगरोटा में शिफ्ट होना है जिसमें देरी हो रही है। जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चंडीगढ़ की कंपनी कर रही है। कंपनी ने एक हिस्सा में ही काम शुरू किया है, क्योंकि दूसरे हिस्से में अभी तक विभाग के भवन हैं जिसमें कामकाज चल रहा है।
विज्ञापन


ज्यादातर भवन खाली कर दिए हैं, पोल्ट्री फार्म अभी भी वहीं है। इसे लेकर हमने सरकार को अवगत करवाया है। वहां कितने भवन बचे हैं इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. वहीदा, निदेशक, पशुपालन विभाग
-
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। सरकार और एयरपोर्ट प्रबंधन ने पशुपालन विभाग को जल्द से जल्द भवन खाली करने को कहा है। टर्मिनल इमारत का काम चल रहा है। जब तक दूसरी इमारत का काम शुरू होगा, तब तक भवन हट जाएंगे।
एसके गर्ग, एयरपोर्ट निदेशक

मुख्य बिंदू
-एयरपोर्ट विस्तारीकरण में सिविल एन्क्लेव बनेगा
-56693 स्क्वेयर मीटर में नया टर्मिनल तैयार होगा
-टर्निमल इमारत 40 हजार स्क्वेयर मीटर में होगी
-जम्मू एयरपोर्ट 2000 यात्रियों का भार उठा सकेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें