फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएससी खुलने से क्षेत्र को लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने शनिवार को गांव बनोटा बस्ती में मॉडल कॉमन सर्विस सेंटर( सीएससी) का उद्घाटन किया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे। सचिव शीतल नंदा ने कहा कि सरकार की अधिकतर सेवाएं अब ऑनलाइन होने जा रही हैं, जिसके चलते इस मॉडल कॉमन सर्विस सेंटर खुलने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी सेवाओं को ऑनलाइन तरीके के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए। जहां आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होगी। जम्मू संभाग में आज 30 के करीब मॉडल कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए हैं, उनमें से एक कॉमन सर्विस सेंटर गांव बनोटा में भी खोला गया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सर्विस होने के कारण लोगों को अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए सरकारी विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और सारी प्रक्रिया अब ऑनलाइन तरीके के साथ ही संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी से लगभग 500 के करीब सेवाएं पूरी तरह से ऑनलाइन हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाज कल्याण विभाग की सचिव ने लोगों में ई-श्रम कार्ड, अन्य कार्ड वितरित किए। इस मौके पर सरपंच फतेहचंद ने लोगों का स्वागत किया और कहा कि उनकी पंचायत में मॉडल कॉमन सर्विस सेंटर खोलने से पंचायत के लोगों के साथ-साथ लगती पंचायतों के लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सरकार की सभी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, जिसके कारण लोगों को अब सभी सेवाएं इसी मॉडल कॉमन सर्विस सेंटर से मिलेंगी। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के निदेशक विवेक शर्मा, जिला अधिकारी ममता राजपूत, सीडीपीओ अतिक्षा सेठी, सरपंच बिन्नी शर्मा, सरपंच कैप्टन हंसराज सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें