मिशन स्टेटहुड आतंकी हमलों के खिलाफ जानीपुर में प्रदर्शन करते हुए
जम्मू। मिशन स्टेटहुड के सदस्यों ने कठुआ और कुलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जानीपुर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि हस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया, जबकि डीएसपी, एएसआई, एएसपी और जवान घायल हो गए।
डिंपल ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाली बात है कि कठुआ, कुलगाम में आतंकवादियों ने हमला किया। कठुआ घटना ने जम्मू क्षेत्र में शांति के भारतीय जनता पार्टी के दावों की पोल खोल दी है। आरोप लगाया कि जम्मू क्षेत्र में भारी गोला-बारूद और प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ करवाकर बड़े हमले की साजिश रची जा रही है। संवाद