जम्मू ।
शहर के बक्शी नगर क्षेत्र से लापता हुए एक युवक का शव रणवीर नहर से मिला। युवक के परिजनों ने पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। युवक की स्कूटी शक्ति नगर शमशान घाट के बाहर मिली। स्कूटी के साथ चाबी भी लगी थी। मोबाइल फोन भी स्कूटी के अंदर रखा हुआ था । आशंका जताई गई कि शायद नहर में गिर गया है। क्योंकि शमशान घाट के साथ ही रणवीर नहर है । पुलिस ने नहर को बंद करवाया। सोमवार सुबह थोड़ी दूर जाकर नहर से ही युवक का शव बरामद किया गया । पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मृतक कन्हैया मट्टू निजी कंपनी के साथ काम करता था।