रियासी। ठाकराकोट से लापता युवती को पुलिस ने अखनूर (जम्मू) से बरामद कर लिया है। वहीं, कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले ठाकराकोट तहसील के एक व्यक्ति ने तलवाड़ा पुलिस के पास बेटी के लापता होने की ?िशकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि वह किसी काम से घर से तलवाड़ा गई थी, जिसके बाद नहीं लौटी है। रिपोर्ट के अधार पर पुलिस ने तलाश श्ुरू की। एसएपी रशिम वजीर के दिशानिर्देश पर एक टीम गठित की गई। एएसपी सुरजीत कुमार भगत, डीएसपी वसीम हमदानी, एसएचओ विजय ठाकुर ने कार्रवाई शुरू की। तलवाड़ा के चौकी इंचार्ज एसआई पुरुषोत्तम कुमार ने युवती को बल्ले दा बाग, अखनूर (जम्मू) से बरामद कर लिया। इसके बाद उसे परिजनो के हवाले कर दिया है।