बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव की एक नाबालिग के गुमशुदा होने की रिपोर्ट बिलावर पुलिस थाने में दर्ज हुई है। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय किशोरी वीरवार को किसी काम से घर से बाहर गई थी, जो दूसरे दिन भी वापस नहीं लौटी। जब चिंता सताने लगी तो उन्होंने अपने सगे संबंधियों से संपर्क किया। फिर भी लड़की का कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। लापता किशोरी की तलाश जारी है। संवाद