आरएस पुरा। घर से स्कूल गई एक नाबालिग लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। मंगलवार सुबह सीमावर्ती गांव से लड़की स्कूल में गई थी, शाम तक घर आई। लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सगे संबंधियों के यहां उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पया। बाद में थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। परिजनों की गई शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी पवन डोगरा ने बताया कि लड़की को तलाश करने के लिए मुहिम चलाई गई है। पुलिस लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल व स्कूल प्रबंधन सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। क्या वह मंगलवार को स्कूल आई या नहीं।