मीरां साहिब। नशीले पदार्थों बा कारोबार करने वाले लोगो के खिलाफ चलाए अभियान के तहत मीरां साहिब पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ जब्त किया। हिरासत में लिए युवक की पहचान राशिद अली निवासी इंदिरा नगर मीरां साहिब के रूप हुई। पुलिस ने उससे 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।