फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: मचैल माता के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, जम्मू के 13 लोग घायल

Thu, 17 Aug 2023 10:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधमपुर में हुए हादसे में 13 लोग घायल हो गए। उधमपुर के एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि  घटना के समय मिनी बस जम्मू में माचैल माता जा रही थी। सभी घायलों को जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधमपुर में मिनी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मचैल मता के दर्शन कर किश्तवाड़ के पद्दर से जम्मू लौट रहे यात्रियों से भरी मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त होकर रोड पर पलट गई। घटना रात 11.30 बजे की है। बस में 23 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 13 लोग घायल हुए हैं। सभी को उधमपुर के जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सभी यात्री जम्मू की रेशमगढ़ कालोनी के रहने वाले हैं। सभी लोग माथा टेकने के बाद जम्मू लौट रहे थे कि बस उधमपुर में बट्टल वालियां के नजदीक मोदी ग्राउंड के पास से गुजरते वक्त असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर चीखो-पुकार मची को सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बस के शीशों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उधमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये लोग हुए घायल

हादसे में सुरेंदर कुमार,भोली देवी, सुनीता देवी,पूजा, निशा, रोहित,गरदावरी देवी, घारू देवी, नीलू देवी, भारती देवी, अरशिती देवी, शशि देवी और रवि दास घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें