ट्रांजिट कैंप से श्रीनगर के लिए निकले थे
जम्मू। शहर के नरवाल क्षेत्र में वीरवार तड़के एक मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार सीआरपीएफ कर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि कुछ को मामूली चोट आई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कर्मी जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे थे। वीरवार सुबह जब ये नरवाल के ट्रांजिट कैंप से निकले। जैसे ही नरवाल पहुंचे तो इनकी मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई। इसमें सवार सीआरपीएफ कर्मी बीएस कृष्ण निवासी ओडिशा, शरवन कुमार निवासी राजस्थान, अमरनाथ पांडे निवासी आरआईओ गोरखपुर, मनीष राठौर निवासी मध्य प्रदेश, वी रमेश निवासी तमिलनाडु, राम निवास निवासी राजस्थान, ओमकार निवासी हिमाचल प्रदेश, पवन निवासी दिल्ली, सुरेश निवासी सीता पुर यूपी और तेली कैलाश निवासी महाराष्ट्र को हल्की चोट आई जिन्हें जीएमसी में उपचार के बाद वापस भेज दिया। ब्यूरो