फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 32 किलोभार वर्ग में उधमपुर की मिनाली पहले स्थान पर रही

विज्ञापन
अंतर जिला संभागीय स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में मैच के दौरान ​खिलाड़ी
विज्ञापन
जम्मू। गर्ल्स अंतर जिला संभागीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे शानदार मुकाबले खेले गए। युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला जम्मू द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले युवा छात्रावास नगरोटा में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन

अंडर-17 आयुवर्ग के 32 किलोभार वर्ग में उधमपुर की मिनाली पहले स्थान पर रही जबकि पुंछ की अलिया सरफराज दूसरे और जम्मू की हेराश मेहरा तीसरे जबकि सांबा की शिखा चौथे स्थान पर रही। 35 किलोग्राम से कम वजन में पुंछ की अफसांस अख्तर पहले, उधमपुर की सृष्टि पनोत्रा दूसरे, सांबा की सुलाना सलाथिया तीसरे और डोडा की पुमना देवी चौथे स्थान पर रही।
38 किलोभार वर्ग में पुंछ जिले की नोरीन कौसर पहले, सांबा की कृतिका शर्मा दूसरे, जम्मू की स्नेहप्रीत तीसरे और कठुआ की हिमानी चौथे स्थान पर रही। 42 किलोभार वर्ग में उधमपुर की वसुंद्र शर्मा पहले, सांबा की चुनमुन दूसरे, डोडा की फियाज ताबीन तीसरा और किश्तवाड़ की केसर परिहार चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी तरह 44, 46, 52,55, 59, 63 व 68 किलोभार वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले हएु। इस चैंपियनशिप में 200 लड़कियों ने भाग लिया था। वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता चंदीप सिंह मुख्य अतिथि थे। इस दौरान राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें