फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing: अनंतनाग में आतंकियों ने दो मजदूरों को मारी गोली, दोनों यूपी के रहने वाले

Sat, 12 Nov 2022 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मजदूरों की पहचान गोरखपुर के छोटा प्रसाद और कुशीनगर के गोविंद के तौर पर हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।
विज्ञापन
टारगेट किलिंग के बाद पहुंचे सुरक्षा बल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार की रात आतंकियों ने और दो गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया। उत्तर प्रदेश निवासी दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एडीजीपी विजय कुमार के अनुसार जल्द ही हमलावरों को खोज निकाला जाएगा। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिले के रख मोमिन इलाके में रात को आतंकी पहुंचे। उन्होंने खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें गोरखपुर निवासी छोटा प्रसाद व कुशीनगर के रहने वाले गोविंद घायल हो गए।

खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। इसके बाद आसपास के इलाकों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 

एक महीने में तीन बार गैर कश्मीरियों को बनाया निशाना, छह घायल

आतंकियों ने पिछले एक महीने से भी कम समय में दक्षिण कश्मीर में तीन बार गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया। इसमें छह मजदूर घायल हो गए। शनिवार को अनंतनाग की घटना से पहले तीन नवंबर को जिले के वनिहामा डायलगाम (बोंदियालगाम) में काम दिलाने के बहाने स्कूल से बाहर बुलाकर दो गैर कश्मीरियों को आतंकियों ने गोली मार दी थी। बिहार व नेपाल के रहने वाले दोनों निजी स्कूल में चपरासी का काम करते थे। 18 अक्तूबर को शोपियां में उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों पर ग्रेनेड हमला कर आतंकियों ने घायल कर दिया था। 

 

पत्रकारों को धमकाने के आरोप में लश्कर, टीआरएफ के खिलाफ मामला दर्ज

लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलरों और उसके सहयोगी टीआरएफ के खिलाफ कश्मीर के पत्रकारों को धमकाने का मामला दर्ज हुआ है। इसकी जानकारी शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी। श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में यूएपीए और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

श्रीनगर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से किये ट्वीट में लिखा, ‘कश्मीर में स्थित पत्रकारों को धमकी भरे पत्र के ऑनलाइन प्रकाशन और प्रसार के लिए आतंकी संगठन लश्कर और उसके ऑफशूट टीआरएफ के हैंडलरों, सक्रिय आतंकवादियों और ओजीडब्ल्यू के खिलाफ शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में यूएपीए की धारा 13 और आईपीसी की धारा 505, 153बी, 124ए और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन

दरअसल, आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक संदेश में कश्मीर घाटी के कुछ मीडिया प्रतिष्ठानों को धमकी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें