जम्मू कश्मीर के बारामुला में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सुरक्षाबलों को शुक्रवार को इलाके में आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी की धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
इस दौरान आतंकी ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों की मुस्तैदी के चलते वह अपने नापाक इरादों में सफल न हो सका। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है।