फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर मंडराता युद्ध का साया, लोगों का पलायन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के रिश्तों में तनाव से भय का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन

कई गांवों के लोग घरों का सामान समेटते नजर आ रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बर्तन, बिस्तर और जरूरी सामान लादा जा रहा है। साथ ही बच्चों और मवेशियों को लेकर लोग सीमा से दूर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो रहे हैं। ग्रामीणों को डर है कि किसी भी वक्त जंग छिड़ सकती है और पाकिस्तान की ओर से हमला हो सकता है। इस आशंका ने गांवों में ऐसा भय पैदा कर दिया है कि जो भी वाहन उपलब्ध है, उसी में लोग अपने परिवार समेत घर छोड़कर जा रहे हैं। लोग राशन, पैसा और खाने पीने की सामग्री इकठ्ठा कर रहे हैं। उधर, दुकानदार खुश हैं क्योंकि उनका सामान बिक रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से जनता को पूरी तरह सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें