मिड डे मील की जानकारी देते सरपंच और जेड ई ओ
विजयपुर। केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिया जाने वाला मिड डे मील कोरोना के चलते बंद पड़े स्कूलों के कारण खातों में पैसे डाला जा रहा है। इसी के चलते सोमवार को पंचायत धमोर के गांव तरलोक पुर में भी जेेडईओ विजयपुर गोपाल खजूरिया क्षेत्र के सरपंच शिल्पा दुबे और उनकी टीम ने बच्चों के घर जाकर बताया कि उनके खातों में राशि डाल दी है। इस अवसर पर पंच अनु गुप्ता, पंच शारदा देवी व समाजसेवी चंद्र शेखर शर्मा भी मौजूद थे। सरपंच शिल्पा दुबे ने कहा कि इस महामारी के चलते केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लोगों का खास ध्यान रखा। वह चाहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत खातों में 500-500 रुपये डालना हो, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तीन महीनों के लिए गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बैंक खातों में पैसे डालना, किसानों के खातों में पैसे डालना आदि शामिल हैं। अब आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के खातों में मिड डे मील के लिए पैसे डालना सरकार का बड़ा योगदान है।