परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में लॉकडाउन के बीच शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील उनके घरों में पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जोन ज्यौड़ियां के अंतर्गत आने वाले परगवाल क्षेत्र के अध्यापकों ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के घर-घर पहुंचकर उनको करीब दो माह का राशन वितरित किया। इसके अलावा बच्चों को खाना पकाने के लिए ऱाहत राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी जो सीधे उनके खातों में डाली जाएगी। संवाद