जम्मू रेलवे स्टेशन दिल्ली के लिए मिट्टी कलश के साथ जाते स्वयंसेवक
जम्मू। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत जम्मू और कश्मीर संभाग के जिलों से शहीदों के आंगन से लाई गई मिट्टी के कलश के साथ 840 स्वयंसेवक नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके लिए जम्मू-नई दिल्ली के बीच अमृत कलश सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। शनिवार रात 8:15 बजे जम्मू से ट्रेन रवाना हुई, जो सुबह 6:20 बजे नई दिल्ली पहुंची। वापसी में यह ट्रेन एक नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 9:15 बजे चलेगी और उसी दिन शाम 6:10 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से रेलवे और संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्यूरो