फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: प्रदेश में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम, मई में लुढ़का पारा

Tue, 02 May 2023 09:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और इसका असर बुधवार को भी दिखेगा। इससे तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह की शुरुआत एक बार फिर बारिश के साथ हुई। इससे पहले सोमवार को बारिश के बाद दिन के तापमान में सात से नौ डिग्री तक गिरावट आई। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित हुई। भूस्खलन के कारण पुंछ में मंडी-साब्जियां राजमार्ग पांच घंटे तक बंद रहा। बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और इसका असर बुधवार को भी दिखेगा। जम्मू में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद कई हिस्सों में बूंदाबांदी जारी रही।

दोपहर को मौसम साफ हुआ, लेकिन तपिश से राहत रही। यहां 4.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री गिरकर 26.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 19.2, बटोत में सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बटोत में 6.0 मिलीमीटर बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सबसे अधिक 45.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री गिरकर 22.7 और भद्रवाह में सामान्य से 8.1 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पुंछ में दोपहर को तेज बारिश हुई। बिलावर-हीरानगर में बारिश से पारे से राहत मिली। उधमपुर में भी बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर बाद मौसम खुल गया।

श्रीनगर में दिन का तापमान 19.8, पहलगाम में 17.2 और गुलमर्ग में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई हिस्सों में ठंडक कायम है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन

कटड़ा में रविवार रात को शुरू हुई बारिश के चलते वैष्णो देवी के भक्तों के लिए कटड़ा-सांझी छत्त के बीच चलने वाली चॉपर सेवा सोमवार को त्रिकुटा पर्वत पर धुंध व काले बादल छाए रहने के चलते प्रभावित रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

श्रद्धालु घोड़ा, पिट्ठू व पालकी का सहारा लेकर भवन की ओर रवाना हुए। सोमवार को त्रिकुटा पर्वत पर गहरी धुंध छाए रहने के कारण सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई, मगर बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया, लेकिन त्रिकुटा की चोटियों पर धुंध रही।

सुबह कुछ उड़ानें भरने के वाद त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध व काले बादल छा गए, जिससे हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित रही। इससे आनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्री परेशान दिखे। उन्हें काफी देर इंतजार करने के बाद घोड़े, पिट्ठू व पालकी का सहारा लेकर ही भवन की ओर दर्शनों के लिए जाना पड़ा।

हालांकि अर्द्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा व भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा दिनभर जारी रही। इससे श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिली। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार क़ो 30 हजार 614 के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था।

विज्ञापन


सोमवार को शाम छह बजे तक 17 हजार 470 के करीब यात्री पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें