फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में सेना ने रन फाॅर फन के तहत करवाई मैराथन

Tue, 21 Jan 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
परगवाल मैराथन में विजेताओं के साथ कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार। संवाद - फोटो : paragwal
विज्ञापन
परगवाल। सेना की परगवाल बटालियन ने सोमवार को रन फाॅर फन के तहत गणतंत्र रन का आयोजन किया। गंधर्व आर्मी विद्यालय से शुरू हुई मैराथन में बड़ी संख्या में सरहदी क्षेत्र के युवक-युवतियों ने भाग लिया। बटालियन कमांडेंट कर्नल अनिल कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। दो किलोमीटर लड़कियों की रेस में रोशनी राधे ने प्रथम, राधिका दुत्तिया दूसरे और रिया देवी तीसरे स्थान पर रही। दो किलोमीटर लड़कों की रेस में हरविंदर सिंह ने प्रथम, अरविंद द्वितीय और पंकुश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन किलोमीटर की रेस में कनिस सिंह चिब ने प्रथम, विशभ कुमार ने द्वितीय और लक्की वेरठ ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, चार किलोमीटर रेस में विश्व सिंह भाऊ ने प्रथम, रितिक सिंह ने द्वितीय और विशाल सिंह ने तीसरे स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें