फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासीज़िला के साईलाझन इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ के साथ लटकता हुआ पाया गया। बताया जाता है कि उत्तम सिंह पुत्र स्वर्गीय तीर्थ राम सुबह घर से निकला था काफी देर तक जब वह घर वापिस नही आया तो उसकी तलाश शुरू की गई बाद में उस का शव एक पेड़ के साथ फंदे से लटकता हुआ पाया गया बाद में इस की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर तलवाड़ा पुलिस की एक पार्टी ने शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया। दोपहर को शव का पोस्टमार्टम अस्पताल में किया गया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप कर 174 के तहत कार्रवाई को शुरू किया है। बताया जाता है कि मृतक के तीन परिजन पहले भी बारी बारी से पेड़ से लटक कर अपनी जान दे चुके है। उत्तम सिंह परिवार का चौथा सदस्य था जो भी पेड़ के साथ लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें