फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी और सड़क समस्या को हो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सोशल जस्टिस्ट कमेटी के चेयरमैन अजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता से मुलाकात की। इस दौरान शहर में बिजली, पानी, सड़क और अन्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग उठाई है। मुख्य सचिव को पीएचई, पीडब्ल्यूडी और पुलिस के संबंधित मसलों पर जानकारी दी गई। बताया कि मौजूदा समय में शहर में पेयजल किल्लत से लोग परेशान है। इसी तरह शहर में सड़कों की हालत में सुधार की मांग की गई। जाम सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया गया। बिजली खंभों को बदलने और राशन कार्ड बनवाने में आ रही परेशानी को दूर करने की अपील की गई। माफी योजना शुरू करने पर उप राज्यपाल का आभार जताया गया। बिल अब 12 किश्तों में अदा करना होगा। लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर पब्लिक हेथ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें