संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। समाजिक संगठन टीम जम्मु के सदस्यों ने कस्बा की सब्जी मण्डी के गेट पर सैनिटाईजर लगाया। इस अबसर पर एएसपी फैसल कुरैशी ब संगठन के चेयरमैन जोरावर सिंह भी उन के साथ थे। समाजिक संगठन टीम जम्मु की सांबा इकाई के सदस्य विकेश अंबा ने बताया की कस्बा की सब्जी मण्डी मे सुवह काफी भीड बनी रहती है जिस को देखते हुए उन की टीम ने र्निणय लिया कि सब्जी मण्डी के गेट पर सैनिटाईजर लगाया जाए। इस अबसर पर जिला पुलिस के एएसपी फैसल कुरेशी ने सैनिटाईजर का शुभारंब किया। उन्होंने कहा की टीम जम्मु की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस अबसर पर अनुपम सिंह,अमन गुप्ता,राहुल संबयाल,पुलिस थाना प्रभारी सूरज पठानीयां भी उन के साथ थे।