फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जय दाती मां के दरबार में हाजिरी लगा कर मांगी मन्नतें

Sun, 27 Aug 2023 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दशमी पर सीमावर्ती गांव चंगिया में धूमधाम से मनाई गई फगेत्रा बिरादरी की मेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में शनिवार को फगेत्रा बिरादरी की मेल जय दाती मां के दरबार में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया और बिरादरी सहित परिवार और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
दाती मां के दरबार में महीने की हर दशमी पर मेल का आयोजन किया जाता है। दशहरा के दिन मुख्य वार्षिक मेल मनाई जाती है। शनिवार को दशमी के मौके पर बिरादरी के अलावा आसपास और दूरदराज के क्षेत्र से आए हुए लोगों ने दाती मां के दरबार में माथा टेक कर कुल की कामना के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रबंधकों और जय दाती मां के दरबार के सेवकों की तरफ से देवस्थान की सजावट की। आरती के बाद दरबार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही बिरादरी के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मेल के दिन बच्चों के मुंडन भी करवाए गए। जय दाती मां कमेटी के प्रबंधकों की तरफ से दशमी पर मेल के संदर्भ में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दोपहर बाद लंगर को संगत के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन



बिरादरी सदस्यों ने रिलीज किए छह भजन
शनिवार को फगेत्रा बिरादरी के सदस्यों की तरफ से जय दाती मां के 6 भजन रिलीज किए हैं। भजनों का यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध गायक राजू विजयपुरिया, सोनाली डोगरा और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। गायकों ने बिरादरी के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दाती मां के भजन गाने में उन्हें काफी फख्र महसूस हुआ है। दाती मां के दरबार में अद्भुत नजारा देखने को मिला है। दाती मां के सेवक विडी शाह ने बताया कि दाती मां के इन भजनों को लोग यूट्यूब चैनल से अपलोड कर सुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें