फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: फिर बोलीं महबूबा मुफ्ती, इस्राइल पीएम नेतन्याहू को बताया आतंकवादी

Mon, 30 Sep 2024 03:22 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू

सार

महबूबा ने कहा कि नेतन्याहू शासन के साथ संबंध रखने का सरकार का फैसला गलत है। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के समय से फिलिस्तीन के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : X @jkpdp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के प्रति प्रेम दिखा। मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एडोल्फ हिटलर के बाद सबसे बड़ा आतंकवादी कहा है। क्योंकि यहूदी नेता ने फिलिस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर बना दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बडगाम में इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) द्वारा हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। काफी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर इजरायल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने रविवार को होने वाले सभी चुनाव प्रचार अभियान रद्द कर दिया था। 

भाजपा का महबूबा मुफ्ती पर हमला
उधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, 'हसन नसरुल्लाह की मौत पर महबूबा मुफ्ती को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला किया जाता है और उन्हें मार दिया जाता है, तो वे चुप हो जाती हैं। ये मगरमच्छ के आंसू हैं और लोग इसके पीछे की मंशा को समझते हैं।'
विज्ञापन


जमीन के भीतर मौजूद हिजबुल्ला के ठिकाने को किया तबाह
इस्राइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा  कि उनके हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला और हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे का प्रमुख अली काराकी कई अन्य कमांडर्स के साथ मारा गया है। इस्राइली सेना ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया गया था, जो रिहायशी इमारतों के नीचे जमीन के भीतर मौजूद था। 

हिजबुल्ला के कई शीर्ष कमांडर और हसन नसरल्ला की बेटी जैनब की भी मौत
आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर अपने अन्य सहयोगियों के साथ इस्राइल पर हमले की योजना बना रहा था, उसी दौरान हुए हमले में नसरल्ला और हिजबुल्ला के कई अन्य शीर्ष कमांडर्स की मौत हो गई। 

इससे पहले इस्राइली हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल यूनिट के प्रमुख मोहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल के मारे जाने की खबर आई थी। साथ ही हसन नसरल्ला की बेटी जैनब नसरल्ला की भी मौत होने का दावा किया गया। बीते दिनों लेबनान में हुए हमलों में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट फोर्स का प्रमुख मोहम्मद कबीसी भी कई अन्य शीर्ष कमांडर्स के साथ मारा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें