जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार के शून्य भ्रष्टाचार के दावों को खोखला बताते हुए उनपर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट में लिखा है कि जेकेएसआई और एफएए भर्ती घोटालों के बाद, अब जेई जल शक्ति बोर्ड के उम्मीदवार सड़कों पर उतर आए हैं। शून्य भ्रष्टाचार के दावों के बावजूद, घोटाले कोठरी से बाहर आ रहे हैं। पहले से ही संकट में फंसा युवा भर्तियों में घाटाले की कीमत चुका रहे हैं। महबूबा का यह ट्वीट जल शक्ति विभाग के उम्मीदवारों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद किया गया है।