फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में महबूबा: परिसीमन मामले में क्या फैसला आया इससे फर्क नहीं पड़ता, हम आयोग को शुरू से खारिज करते हैं

Tue, 14 Feb 2023 02:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा ने पत्रकारों से कहा, जब शीर्ष कोर्ट के सामने अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून को चुनौती देने जैसी याचिकाएं लंबित हैं तो इस फैसले का खास अर्थ नहीं है।
विज्ञापन
जम्मू में महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, जब शीर्ष कोर्ट के सामने अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून को चुनौती देने जैसी याचिकाएं लंबित हैं तो इस फैसले का खास अर्थ नहीं है। हम परिसीमन आयोग को शुरू से खारिज करते रहे हैं। फैसला क्या आया इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।  

फैसले से दिल नहीं टूटा : नेकां

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि इससे उसका दिल नहीं टूटा है। एनसी के प्रवक्ता इमरान नबी ने हालांकि उम्मीद जताई कि अनुच्छेद 370 खत्म करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई में उन्हें जीत मिलेगी। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 खत्म करने से संबंधित मामले में उनके पक्ष में बहुत सी चीजें हैं क्योंकि वे भारत के संविधान से इतर कुछ भी नहीं मांग रहे हैं। ब्यूरो

लोगों के लिए एक और निराशा : तारिगामी 

जम्मू-कश्मीर के माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के लिए एक और निराशा बताया है। उन्होंने कहा, इस बारे में कहने के लिए खास कुछ नहीं है। यह केवल नाम का परिसीमन है। उन्होंने (केंद्र) आभाषी रूप से यहां के लोगों की एकता को प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें