फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग मेरी आवाज दबाना चाहते हैं : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, कुछ लोग उन्हें संसद में नहीं देखना चाहते हैं। लोगों की आवाज दबाने के लिए कुछ लोग उनकी आवाज को कुचलना चाहते हैं। उन्हें अनंतनाग-राजोरी के लोगों से उम्मीद है। महबूबा सोमवार को मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर पहुंची और प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई संकट आता है या कोई दुविधा होती है तो वह यहां आती हैं। महबूबा ने कहा कि जम्मू में आदिवासी लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन और पुलिस को पीड़िता को न्याय दिलाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 के बाद पीडीपी केंद्र का सबसे बड़ा निशाना बन गई। हमारी पार्टी को तोड़ दिया गया और नेताओं को परेशान किया गया। कई नेताओं को लालच दिया गया और ब्लैकमेल किया गया, पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।
2019 में मैंने सरकार द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। इसके लिए मुझे और मेरे परिवार को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैं अपनी बात पर कायम हूं। यह सोचकर कि मेरी बुलंद आवाज़ संसद तक पहुंचेगी, लेकिन वहां भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें