मांगों को लेकर उपराज्यपाल से मुलाकात करते विभिन्न शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। स्त्रोत सूच
लेह। जिले के लिंगशेड गांव व समग्र शिक्षा संविदा शिक्षक उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को लद्दाख के उपराज्यपाल डाॅ. बीडी मिश्रा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एलजी से लिंगशेड के सरकारी हाई स्कूल में हिंदी शिक्षक की नियुक्ति सहित गैर शिक्षण पदों को भरने की मांग की। प्रधानाचार्य को आहरण वितरण का अधिकार देने, गांव के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी, जेके बैंक शाखा और सात मोहल्लों व संपर्क मार्ग बनाने की मांग की। एलजी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। ब्यूरो